रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकंदरपुर(बलिया)। दांडी यात्रा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सिसोटार कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नवानगर में दांडी यात्रा निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। विद्यालय की तरफ से दांडी यात्रा की शुरुआत हुई और सिसोटार के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए।दांडी मार्च को सफल बनाया गया। दांडी यात्रा में विद्यार्थियों ने बापू के लिए संदेश, जैसे- बुरा मत देखो, बुरा मत सोचो और बुरा मत करो। जैसे वाक्य लिखकर तख्तियों पर लेकर चल रहे थे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बापू की वेशभूषा भी धारण किया था।
जो एक मनमोहक आकर्षण का केंद्र बना रहा था। यह कार्यक्रम विद्यालय के सभी अध्यापक गणों की देखरेख में हुआ। अंत में बापू की प्रतिमा पर सूत की माला और माल्यार्पण करते हुए बापू को नमन किया गया। इस दौरान बृजमोहन राम प्रधानाध्यापक,अनील कुमार भारती,आशा देवी,राकेश कुमार राय,रवि कुमार,महेंद्र राव,सर्वजीत कुमार सिंह,निशांत कुमार यादव,प्रकाश पाण्डेय,अनिता राय मौजूद रहे।