विनोद कुमार
सिकंदरपुर(बलिया)। गुरुवार की दोपहर बस स्टेशन चौराहे के समीप दुबारी चौधरी कटरा में स्थित मधु कंप्यूटर संस्थान पर एनजीओ कमेटी द्वारा टैली परीक्षा का परिमाण घोषित किया गया। जिसमें सफल हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। सफल बच्चों में प्रथम स्थान दीपमाला यादव 82%, गौरव शुक्ला द्वितीय स्थान, पंकज उपाध्याय तृतीय स्थान व सुमंत श्रीवास्तव चतुर्थ स्थान। सफल हुए बच्चों को संस्था के संचालक मनीष शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसके बिना हम अधूरे हैं। कंप्यूटर का ऐसा तकनीक है, जिसके माध्यम से सैकड़ों लोगों का काम एक कंप्यूटर आसानी से कर सकता है।