सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सलेमपुर के प्रत्याशी व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शेख अहमद अली "संजय भाई" से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान शेख अहमद अली "संजय भाई" ने रविंद्र कुशवाहा को विश्वास दिलाया कि इस बार सलेमपुर में हैट्रिक लगना तय है। बताया कि आज जिस तरीके से एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, निश्चित रूप से अबकी बार 400 पर का नारा बुलंद होगा और एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिलेश सिंह, एन. बारी, सुनील सिंह, राम जी वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, अखिलेश वर्मा, अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।