sikanderpur live

होली मिलन समारोह में गीत संगीत के साथ खेली गई फूलों की होली

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकन्दरपुर के तत्वावधान में राधिका उत्सव वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव शामिल हुए। होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की बयार बहनी शुरू हो गई, जिसे अमरेश राज व छोटू राय चुनमुन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें फूलों की होली खेलकर लोगों को एक दूसरे को बधाई दी गई। वक्ताओं ने होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post