सिकन्दरपुर, बलिया। खरीद- दरौली घाट के मध्य बने पीपा पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने सोमवार को फीता काटकर किया। पीपा पुल बन जाने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया। पीपा पुल बन जाने उत्तर प्रदेश सीधे बिहार से जुड़ जाता हैं।
लोगों को बिहार आने- जाने में कम समय के साथ आर्थिक बचत होती है। पूर्व में विधायक रहे जियाउद्दीन रिजवी के प्रयास से ही सपा सरकार में पीपा पुल बना था। अखिलेश यादव की सरकार में विधायक रहते हुए उन्होंने पक्का पुल स्वीकृत कराया तथा धन भी आवंटित कराया, जिससे पक्का पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। भाजपा सरकार बन जाने के बाद निर्माण कार्य बहुत शिथिल हो गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आज भी आक्रोश व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि अगर सपा सरकार होती तो अब तक पुल बनकर तैयार हो गई होती। विधायक जियाउद्दीन रिजवी का कहना है कि इस सरकार को विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है। पुल निर्माण में तेजी लाने हेतु मैंने बहुत लिखा पढ़ी किया तथा लोक निर्माण मंत्री से मिला। मेरा निरंतर प्रयास है कि पुल जल्द बन जाए। कहा कि पूर्व में भाजपा विधायक की पुल के प्रति अरुचि से निर्माण कार्य शिथिल पड़ गया था। उन्हें सिकंदरपुर के विकास से कोई लगाव नहीं था जिसके कारण सिकंदरपुर का विकास पिछड़ गया है। इस मौके पर अवर अभियंता पन्ना लाल, ठेकेदार सुनील राय, राम जी यादव, भीष्म यादव, कृष्ण कुमार यादव, झब्बर पहलवान, हृदय यादव, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, खुर्शीद आलम, शिव जी त्यागी, धर्म नाथ यादव, सीपी यादव वीर बहादुर वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।