सिकंदरपुर, बलिया। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में एवम वाचनालय में मनाया गया।क्षेत्रीय विधायक मो०जियाउद्दीन रिजवी साहब ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने प्रदेश और देश में कई महत्व पूर्ण काम किए। उन्होंने प्रदेश में जमीदारी को खत्म कर जमीनों पर सबको मालिकाना हक दिया। वे आजीवन गरीबों एवम किसानों के लिए समर्पित रहे। इस मौके पर रामजी यादव,राम वचन यादव,भीष्म यादव, रितेश सिंह, अनंत मिश्रा, चंद्रमा यादव, ह्रदय यादव, मनोहर मिश्रा, खुर्शीद आलम, अतुलेश यादव, देव नारायण यादव, श्री निवास गौड़, गुरुजलाल राजभरसहित दर्जनों लोगों ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।