सिकंदरपुर, बलिया: थाना क्षेत्र के सिवानकला गांव में एक बंदर ने शनिवार को 22 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में कराया गया। राहुल यादव (22) पुत्र राजेंद्र यादव शनिवार को खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव में प्रवेश किया बंदर अचानक हमला कर दिया। इससे राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया।
परिजन ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर ले गए जहां उसके पैर में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। उधर उक्त बंदर के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व बन्दर आधा दर्जन से भी अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। जिसमे आरती पुत्री वासुदेव, लालजीत गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता शामिल हैं।