सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय डाकबंगला में समाजवादी छात्रसभा के नवन्युक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व राष्ट्रीय सचिव जितेश कुमार वर्मा का छात्रनेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत पासवान ने किया था। अध्यक्षता मारकण्डेय यादव व संचालन अश्वनी कुमार वर्मा ने किया। सौरभ राजभर, धर्मेद्र गोंड, श्रीनिवास चौहान, अशोक यादव, संदीप पासवान, सत्यम गुप्ता, प्रिंस वर्मा, मनीष, अर्जुन, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।