Sikanderpur: भारतीय जनता पार्टी ने सिकंदरपुर नगर पंचायत चुनाव के लिए चेयरमैन पद का प्रत्याशी सावित्री देवी को बनाया है। इससे पूर्व भी एक बार सावित्री देवी सिकंदरपुर से चेयरमैन रह चुकी हैं।
सावित्री देवी समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता संजय जयसवाल की माताजी हैं। भारतीय जनता पार्टी से जैसे ही लिस्ट की घोषणा हुई कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।