सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके तैलचित्र पर टीका लगाया तथा आरती उतारकर उनके लंबी आयु की कामना के साथ मिठाई वितरण कर खुशियां मनायी।
गणेश सोनी ने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल देश की तस्वीर बदलने का काम किया, बल्कि देश के जनमानस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। कहा कि मोदी के रूप में देश को एक सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। नरेंद्र मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा किया है।
वहीं मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भी मनाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से लालबचन शर्मा, रोजन, धर्मेंद्र रावत, डब्लू सोनी, दुर्गादास, पंकज गुप्ता, राजू मद्वेशिया, गुड्डू पासवान, सचिन, सन्तोष पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।