विनोद कुमार
सिकन्दरपुर, बलियाः मनियर मार्ग पर जलालीपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार, कलावती देवी. 55वर्ष निवासी चेतन किशोर तथा शेषनाथ भारती 35 पुत्र सुरेश नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को सिकंदरपुर चौराहे से कलावती व शेषनाथ ई रिक्शा द्वारा सिसोटार जा रहे थे। वे जैसे ही जलालीपुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से चला रहे, ई रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ई- रिक्शा पलट गया तथा दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।