गोपाल प्रसाद
सिकंदरपुर, बलिया। शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बनाए जाने के पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सिकंदरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना व बधाई दिया।
वहीं मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में और निरंतर मजबूती प्राप्त करेगी तथा नगर निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। इस दौरान प्रमुख रुप से लाल बचन शर्मा, दुर्गादास, बृजेश सोनी, डब्ल्यू सोनी, मनोज सोनी, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, नीरज राय, बबलू सिंह बहार, अवधेश सोनी, विशाल सोनी आदि लोग मौजूद रहे।