गोपाल प्रसाद
सिकंदरपुर, बलिया। एमएलसी चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। कुल 36 सीटों में 33 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गया है, जिसको लेकर सिकंदरपुर में मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
गणेश सोनी ने कहा कि एमएलसी चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। इस दौरान प्रमुख रुप से लाल बचन शर्मा, नन्हे गुप्ता, विनोद शंकर गुप्ता, अभिमन्यु सोनी, डब्लू, पंचानन शर्मा,कतवारू, अतुल शर्मा, दिनेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।