sikanderpur live

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सिकंदरपुर तहसील इकाई का हुआ गठन, अध्यक्ष बने बृजेंद्र नाथ सिंह

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकंदरपुर, बलिया।  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को शंभू नाथ मिश्रा के आवास पर आयोजित की गई।  जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की मौजूदगी में तहसील इकाई का गठन  किया गया। इस दौरान तीसरी बार तहसील अध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया।  वहीं तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व नवीन कुमार सिंह, तहसील महा मंत्री अजय कुमार तिवारी व इमरान खान, रमेश जायसवाल कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री मोहम्मद आरिफ सूचना मंत्री कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार पांडेय, दिनेश जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह को बनाया गया। 


नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने शपथ दिलाया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का महत्व तभी रहता है जब उसमें एकजुटता हो आज सिकंदरपुर इकाई का गठन यह साबित करता है कि यहां संगठन बहुत मजबूती के साथ खड़ा है।  भरोसा दिलाया कि जब कभी भी किसी सदस्य को कोई समस्या हो तो अपने तहसील अध्यक्ष जिलाध्यक्ष से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है।  संगठन हमेशा हर एक सदस्य के लिए खड़ा है। जिलाअध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी का होना जरूरी है आज सिकंदरपुर में जो कार्यकारिणी का गठन हुआ है यह साबित करता है कि संगठन बहुत मजबूत है।  इस दौरान बसंत पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय  सिंधु तिवारी, महेश कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, आदि लोग मौजूद थे।  अध्यक्षता शंभू नाथ मिश्रा तथा संचालन कृष्ण मुरारी पांडेय ने किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post