sikanderpur live

जेठवार गांव की बेटी को लखनऊ में मिला सम्मान, बढ़ाया क्षेत्र का मान

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम जेठवार में पली बढ़ी बलिया की बेटी रत्ना शुक्ला को सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राजधानी लखनऊ में एपी ऑर्गनाइजेशन द्वारा वीमेंस डे के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मान समारोह में वीमेंस इंस्पायरिग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि नम्रता पाठक (पूर्व उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) ने रत्ना को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया व उनके सामाजिक सेवा सरोकार की सराहना की। रत्ना दिव्यांग महिला हैं जिन्होंने अपने पारिवारिक जीवन में बहुत संघर्ष किया है। 


रत्ना ने गरीब महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र की नारी शक्ति को एकजुट करके एक संगठन बनाया और जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र में ग्रामीण अंचल के विकास व महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। 


महिलाओं के विकास के लिए वह उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। रत्ना ने गरीब बच्चों की बेहतर के लिए निश्शुल्क आनंद की पाठशाला शुरू किया है। बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रत्ना घर घर अलख जगा रही हैं। 


इनके प्रयास से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। मशरूम की खेती, मुर्गी पालन जैसे व्यवसाय उपलब्ध हुए हैं। रत्ना के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं के आत्मबल को अत्यधिक बल मिला है।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post