sikanderpur live

प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की खुशी में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकंदरपुर, बलिया। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा समर्थकों में काफी उत्साह व्याप्त है। गुरुवार की शाम को जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की तरफ अग्रसरीत हुई सिकंदरपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। 


इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दूसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने पर तथा योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस दौरान प्रमुख रुप से राजू गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामजी चौहान, विशाल जायसवाल, मनोज गोड़, अवनीश गुप्ता, लखन शाह, दीलिप गुप्ता मोनू गुप्ता, सूरज, राकेश, मनोज, शुभम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहै।



For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post