सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के सिकंदरपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश सोनी की माता जी श्रीमती कलावती देवी का 80 वर्ष की उम्र में आज भोर में देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनकी माताजी लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका इलाज चल रहा था