sikanderpur live

सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र से संजय यादव एकबार फिर होगें भाजपा प्रत्याशी

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive



सिकन्दरपुर, बलियाः पिछले कुछ दिनों से चल रहे विभिन्न कयासों को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सिकन्दरपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक संजय यादव पर भरोसा जताया है। प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थकों की खुशी का माहौल है।

बता दें कि, 2017 के विधानसभा चुनाव में संजय यादव ने मोदी लहर में सपा नेता व पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी को 23548 मतों से पराजित किया था। पांच सितंबर 1979 को कासिली, देवरिया में जन्मे संजय यादव पिछड़ा वर्ग (अहीर) समुदाय से आते हैं।

2015 में स्नातक डिग्री होल्डर संजय इसके पूर्व 2007 में भी इस सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उक्त चुनाव में 3256 मत पाकर महज अपनी उपस्थिति ही दर्ज कर पाए थे। उधर संजय यादव को एक बार फिर सिकन्दरपुर का भाजपा प्रत्यासी बनाये जाने से समर्थकों में खुशी की लहर है।

प्रत्याशी का व्यक्तिगत विवरण

नाम-संजय यादव

पिता-स्वर्गीय हरिनाथ यादव

उम्र- 42 वर्ष

शिक्षा- स्नातक

पत्नी- अनामिका यादव

पुत्र- अर्णव यादव

वर्तमान निवास करमौता, सिकंदरपुर, बलिया,

उत्तर प्रदेश पहली बार चुनाव लड़ा-2007

पहली बार विधायक बने-2017


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post