sikanderpur live

जन विश्वास यात्रा को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर भव्य स्वागत

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive



सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन विश्वास यात्रा सोमवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर पहुंची, जहां पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों के हुजूम ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। अपने निर्धारित समय 11:00 बजे से लगभग 3 घंटे देर से सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर पहुंची जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी कर रहे थे। 


जन विश्वास यात्रा को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, मंत्री उपेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने संबोधित किया। इस दौरान रमापति राम त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में माननीय योगी जी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाना है, जिससे कि उत्तर प्रदेश का विकास का पहिया थमें नहीं। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काम करने में विश्वास करती है और पार्टी में विकास निरंतर होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की अपील किया। विधायक संजय यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो विकास की गाथा लिखी जा रही है वह आगे भी निरंतर जारी रहेगी। राजधारी सिंह, अक्षय लाल यादव, डॉ विजय रंजन, रवि राय, डॉ रविंदर वर्मा, गणेश सोनी, प्रयाग चौहान सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post