sikanderpur live

जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो पुलिस आम जनता की रक्षा कैसे कर पायेगी: अरविंद

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive

रिपोर्ट: विनोद कुमार

सिकन्दरपुर (बलिया)। अखिल भारतीय व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को सुबह स्थानीय जल्पा मन्दिर के प्रांगण में हुई। बैठक में ब्यापारियों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान पर बल दिया गया।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में  व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में आम जनता तो दूर की बात है, जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो पुलिस आम जनता की रक्षा कैसे कर पायेगी। उन्होंने पूर्व विधायक भगवान पाठक के यंहा पांच दिन  पूर्व हुई भीषण चोरी और घटना का पुलिस द्वारा  अब तक पर्दाफाश नहीं किये जाने पर  कड़े शब्दों में निन्दा किया। साथ ही चेतावनी दिया  कि यदि चोरी कांड के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नही किया गया तो ब्यापार मण्डल  लचर पुलिसिया कार्यप्रणाली के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने  के लिए बाध्य होगा। 

बैठक को मुख्य रूप से डॉ उमेश चंद्र प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, गौरी शंकर वर्मा, मनोज कुमार, संतोष चौहान, विश्वजीत राय, कृष्णा शर्मा, उमा शंकर राजभर, राजेश राम आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान व संचालन मनोज गिरी ने किया।

व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पूर्व विधायक के घर-

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को नगर के उपाध्याय कालोनी  स्थित पूर्व विधायक भगवान पाठक के आवास पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। तदोपरांत अरविन्द गांधी के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या मे व्यापार मंडल, भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव से मुलाकात कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी वह चोरी गए  सामानों की बरामदगी की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खुले शब्दों में प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापार मंडल बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगा।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post