सिकंदरपुर (विनोद कुमार)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर सोमवार को कस्बे को आकर्षक लाइटों के साथ सजाया गया है।स्थानीय लोगों द्वारा जहां अपने घरों को सजाया जाता है। वहीं विभिन्न अंजुमनों द्वारा मुहल्ले एवं नगर की विशेष तौर पर सजावट की जाती है।बता दें कि पैगंबर इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार के पहले गलियों को सजाया गया है। नगर आदि वार्ड में गलियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंगलवार को बारह रबी उल अव्वल यानी बारावफात का पर्व है। लोगों ने एक दिन पहले तैयारी पूरी कर ली है। घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए हैं। कस्बे में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।