रिपोर्ट: गोपाल प्रसाद
सिकन्दरपुर, बलिया। दिल्ली में नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की गई। बेल्थरा मार्ग से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में 9 साल की लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना बेहद संगीन है, जिससे दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री को इस घटना पर इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि वारदात में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए। कैंडल मार्च निकालने वालों में नियाज अहमद, पंकज राय, अजीत पाण्डेय, देवेंद्र पांडेय, अमरनाथ आदि शामिल रहे।