रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकंदरपुर (बलिया)। समाज में प्रचलित कुरीतियों एवं भेदभाव जैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह और समान लिंग अनुपात एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण बालिकाएं और महिलाएं अपने जीवन संरक्षण स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सरकारी स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा कन्या सुमंगला योजना की पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में सिकंदरपुर क्षेत्र के थाने में कन्या सुमंगला योजना महिला कल्याण विभाग द्वारा सोमवार की दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षात्मक टिप्स भी दिए गए। तथा 31 मार्च 2019 के बाद जन्मे बच्चियों को मिलने वाले लाभ जो 6 किस्तों में रुपए 15000 मिलेंगे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी पवन कुमार रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु कड़े टिप्स भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना का आयोजन किया गया है।इस दौरान उन्होंने महान नारियों जैसे ज्योतिबा फुले, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई आदि नारियों का उदाहरण भी दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि शोभन राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, थाना प्रभारी विपिन सिंह, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, भाजपा नेत्री शशि दुबे, विक्की सिंह, मंजय राय आदि उपस्थित रहे।