रिपोर्ट: गोपाल प्रसाद
सिकन्दरपुर (बलिया)। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि संग्रह हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खंड के सभी निधि संग्रह कार्यालयों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी भाई की अगुवाई में सभी राम भक्तों द्वारा कूपन व रसीद लेकर सभी खंड कार्यालयों पर पहुंचने के क्रम मे भव्य शोभायात्रा केंद्रीय कार्यालय श्रीनाथ जी मंदिर रसड़ा से निकलकर वुधवार की दोपहर सिकन्दरपुर पहुंचा, जहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत करतें हुए शोभायात्रा मे शामिल होकर माल्दह की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान शोभायात्रा में श्री राम भक्तों ने जय श्री राम के गगनभेदी नारों से समूचे वातावरण को गुंजायमान व भक्तिमय कर दिया।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से लाल बचन तिवारी, संजय जयसवाल, चेयरमैन रविंदर वर्मा, आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, मानिक चंद सोनी, नायब सोनी, दिनेश सोनी, अजय सिंह, भिखारी लाल पटवा, कैलाश सोनी व संजय सोनी आदि स्वयंसेवक शामिल रहें।