रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकन्दरपुर, बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राजनीति विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के आरंभ में विषय प्रवर्तन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार ने संविधान, लोकतंत्र एवं कर्तव्यों की चर्चा करते हुए सभी से संविधान का पालन करने का आह्वान किया। डॉ विनीत कुमार तिवारी ने सभी को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया और संविधान के पालन की शपथ दिलाई। डॉ राजेश कुमार, डॉ मनजीत कुमार राय, डॉ दिलीप कुमार आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अम्बरीश कुमार सिंह ने किया।