रिपोर्ट: गोपाल प्रसाद
सिकंदरपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह से भेंट कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह फेल हो चुकी कानून व्यवस्था से लगभग पूरा प्रदेश जल रहा है। महिलाओं के साथ हीघृणित एवं शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन प्रदेश में घटित हो रही हैं, जिसमें सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बैठी है। प्रशासन एवं अपराधियों का प्रदेश में मेल हो गया है, जिसके कारण विगत कई दिनों से बिकरू जैसी जघन्य घटनाएं घटित हो रही हैं। हाथरस में दलित समाज की लड़की मनीषा बाल्मीकि पर हुए गैंगरेप एवं गंभीर मारपीट के मामले में प्रशासन द्वारा मृतक लड़की को बिना उसके परिवार के इजाजत जबरी रात में जला दिया जाना एवं लड़की के परिवार वालों को नजरबंद कर के सच को छुपाने की कोशिश जिस प्रकार खुलेआम स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया वह अपने गुनाहों की पुष्टि करता है।
दलितों और महिलाओं के साथ पूरे प्रदेश में घटनाओं की बाढ़ आ गई है, जिसमें प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशों पर गरीबों दलितों एवं महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। इन्हीं विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा तथा प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रजनीश श्रीवास्तव, बड़े लाल चौहान, बंगाली रावत, सुखदेव राजभर, अनिल राजभर, शंभू राजभर, देवनाथ राजभर, सुरेंद्र राजभर, कृष्णा गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, राजन राजभर, रोहित राजभर, दिलीप, मनोज कुमार उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।