रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकन्दरपुर। विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कठौड़ा घाट पर बन रहे भव्य श्री कृष्ण मंदिर का शिलान्यास समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे होना निश्चित हैं। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। शिलान्यास समारोह में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका उपाध्याय शिरकत करेंगे।
उक्त कार्यक्रम की चल रही तैयारियों के मद्देनजर वुधवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच एवं पंडाल के कार्यों का भ्रमण कर विधिवत जायजा लिया। इस दौरान विधायक संजय यादव ने तैयारी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के साथ जिला कार्यसमिति के सदस्य मंजय राय, आलोक त्रिपाठी, मुक्तेश्वर वर्मा, रंजीत राय, बिनोद चौधरी, कृष्णा वर्मा, ओम प्रकाश यादव, कन्हैया गोंड़ व शिलान्यास कार्यक्रम के संयोजक स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज मौजूद रहें।