sikanderpur live

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिकन्दरपुर डाकबंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive

जिलाध्यक्ष


रिपोर्ट: विनोद कुमार

सिकन्दरपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कठौड़ा में निर्मित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास करने के लिए 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अपने सभी तैयारियों को असली जामा पहनाने के लिए सभी स्तरों पर जुटी हुई हैं। तैयारियों की आखिरी समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने गुरुवार को स्थानीय डाक बंगले मे एक तैयारी बैठक किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। बैठक मे शिलान्यास समारोह की तैयारियों, मुख्यातिथि का भव्य स्वागत व कार्यक्रम से जुड़ी अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बैठक को संबोधित करतें हुए कहा कि श्रीकृष्ण कृपा धाम का सिकन्दरपुर क्षेत्र के गांव मे बनना हम सभी के लिए गर्व व बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात हैं। कहा कि दूसरा सौभाग्य यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इस भव्य मंदिर की नीव रखकर शिलान्यास करेंगे। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से रविंदर वर्मा, ओम प्रकाश यादव, शोभन राजभर, गणेश सोनी, छोटक चौधरी, आलोक त्रिपाठी, चंदन राय, लालबचन शर्मा, बिट्टू पाण्डेय, शेरु गुप्ता, बबलू बहार, रामबदन यादव, सुरेन्द्र चौधरी, अशोक गुप्ता डब्ल्यू, जेपी राजभर व मंटू सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post