माल्यार्पण करते |
सिकंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय रूद्रवार पर गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश आर्य के द्वारा झंडात्तोलन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश आर्य ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृतांत की चर्चा किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन कुमार यादव, सुनीता यादव, देवानंद आदि लोग मौजूद रहे।