विनोद कुमार की रिपोर्ट
सिकंदरपुर (बलिया)। शुक्रवार की दोपहर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कांग्रेस जनों ने सरकार द्वारा किसान बिल को वापस लेने के संबंध में अनिल पांडे के नेतृत्व में रोड मार्च निकाला। किसान बिल वापस लेने के संबंध में निम्न बिंदुओं को निर्देशित किया गया। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को हम अवगत करना चाहते हैं की किसान विरोधी बिल वापस किया जाए।
हाथरस और बलरामपुर में बेटियों के साथ हो रहे दरिंदगी को सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा निर्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। माननीय राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा धक्का-मुक्की करने पर निर्पक्ष जांच करा कर दोषी लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में जिन किसानों का बाढ़ और कटान से नुकसान हुआ है उनकी जांच कराकर मुआवजा दिलाई जाए।
इस दौरान देवेंद्र नाथ पांडे, उमेश चंद्र शर्मा, शंभूनाथ सिंह, अनिल पांडेय, मदन यादव, अशोक राय ,अमरनाथ गिरी ,सुधा चौधरी, फिरोज अंसारी, संतोष चौरसिया, इंशाल्लाह रहमानी, अमरनाथ राम, चंद्रमा प्रसाद, ललन पांडे, राजेश कुमार, ताराचंद ,लाल वचन, मदन यादव ,डॉक्टर मोतीलाल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।