बलिया। नारी शक्ति के सम्मान में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूरे प्रदेश में नवरात्र के शुभ अवसर पर 17 से लेकर 25 तक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऑनलाइन आयोजन किये जा रहे हैं। इस कड़ी में बलिया जिले में भी 17 अक्टूबर को जिलाधिकारी महोदय श्री हरि प्रताप शाही जी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर से महिला सशक्तिकरण का शुभारंभ किया गया।
जिस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिवनारायण सिंह जी उपस्थित रहे। और बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा मिशन शक्ति का कार्य किया जा रहा है। बलिया जिले में इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा उपाध्याय "पीहू" द्वारा किया जा रहा है, जिसमे रंजना पांडेय, सरवत अफरोज,विभा सिंह आदि महिला शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन ऑनलाइन वेब का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमे प्रतिदिन अलग अलग बिंदुओं पर महिलाओं को जागरूक किया जाता हैं।
घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य व शिक्षा, मौलिक अधिकार, गुड़ टच बैड टच आदि विभिन्न मुद्दों पर प्रतिदिन बेसिक शिक्षा विभाग की महिला शिक्षकों के द्वारा चर्चा परिचर्चा करके महिलाओं के उत्थान के बारे में कार्य किये जा रहा है, इसी कड़ी में अन्य विभागों में भी ये कार्य तेजी से गतिमान हैं जोकि दशहरे तक आयोजित होता रहेगा। इस कार्यक्रम में प्रतिमा उपाध्याय "पीहू"रंजना पांडेय , सरवत अफरोज , विभा सिंह , कविता जी आदि शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन वेबिनार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।