sikanderpur live

भव्य स्वागत हुआ सिकन्दरपुर में प्रदेश अध्यक्ष का

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive
भव्य स्वागत

सिकंदरपुर। स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर मंगलवार को  समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास गौड़ के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष बलिया राज मंगल यादव का स्वागत पुनीता सिंह सोनी जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ, अनिकेत साहनी जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड व अफरोज खान जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने फूल मालाओं के साथ किया। 

अपने स्वागत से अभिभूत व्यास गौड़ व जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने संयुक्त रुप से कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। कहां की युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2022 में पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, रामजी यादव, सी पी यादव, फैजी अंसारी, राजू जायसवाल समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post