![]() |
पौधरोपण करते स्वयंसेवक संघ के लोग |
नवानगर, बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकंदरपुर के द्वारा लालवचन तिवारी (जिला संपर्क प्रमुख) के नेतृत्व में मौनीश्वर धाम सिकंदरपुर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला सेवक प्रमुख श्री दिनेश शर्मा सर्राफ, नगर कार्यवाहक नायब सोनी शाह, नगर कार्यवाहक अजय सिंह, नगर प्रचारक प्रमुख कृष्णा सोनी, मुख्य शिक्षक संजय, सिकी मिश्रा, रंजीत रावत नगर शारीरिक प्रमुख विवेकानंद आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान वहां पर आम का वृक्ष लगाया गया। वही लालवचन तिवारी ने कहा कि यह पौधारोपण का सिलसिला अभी और भी आगे जारी रहेगा।अंत में नायब जी सोनी ने कहा कि वृक्ष हमारे वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। वही वृक्षों की जितनी अधिकता होगी हमारा वातावरण उतना ही अच्छा रहेगा। इसका सकारात्मक प्रभाव भी बना रहता हैं।
रिपोर्ट: सनोज कुमार