रिपोर्ट: विनोद कुमार
![]() |
संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक |
सिकंदरपुर। बालूपुर मार्ग पर स्थित नवनिर्मित हरेराम कटरा में सैनिक सेवा संस्थान का उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी सरकार के मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी रहे हैं। मुख्य अतिथि ने सैनिक सेवा संस्थान का उद्घाटन कर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज 74 वा स्वतंत्रता दिवस है। आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था।वहीं उन्होंने संस्था के बारे में कहा कि आप लोगों ने जो इस संस्था को बनाया है। यह संस्था काबिले तारीफ है।
इसी तरह किसी भी कार्य को करने की यदि लालसा तो कार्य निरंतर किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी सैनिक इस संस्था से जुड़े हुए हैं। वह युवाओं को एक अलग प्रेरणा दे सकते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि रहे मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने संबोधन में कहा कि सेना हमारी देश की शान है। सेना के बल पर ही आज हमारा देश और चैन और शांति की नींद ले रहा है।मैं उन जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने हमारे देश के लिए अथक प्रयास किया है।
इस कार्यक्रम के प्रबंधक प्रमोद यादव अध्यक्ष दयाशंकर यादव और कोषाध्यक्ष अविनाश यादव रहे वहीं संचालन सुनील यादव ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, श्याम बाबू यादव, अविनाश यादव, अरविंद यादव, रामजी लाल यादव, अमित यादव, सुनील यादव, राजेश यादव, अजय यादव, मंटू यादव, शिव कुमार यादव, राजीव गिरी, ओम जी यादव, धीरेंद्र यादव, उमेश यादव, विनोद कुमार यादव , सतीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।