![]() |
मार्ग पर गिरा पेंड़ |
सिकंदरपुर। बुधवार की दोपहर में अचानक तेज आंधी पानी आने से बलिया सोनौली मार्ग के मालदा चट्टी के समीप मुख्य मार्ग पर कई पेड़ों के गिर जाने से घंटों आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान दोनों तरफ दुपहिया व चार पहिया वाहनों सहित लोगों की लंबी कतारें लग गई।
मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी तथा पेड़ को हटाने का प्रयास किया। किंतु भारी पेड़ होने की वजह से स्थानीय लोगों का प्रयास विफल रहा। लगभग 2 घंटों के बाद प्रशासन के सहयोग से पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर अलग किया तब जाकर आवागमन चालू हो सका।