सिकंदरपुर, बलिया। तहसील क्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी राजनाथ पाण्डेय के जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को सिकन्दरपुर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर उनके नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। अपने स्वागत से अभीभूत नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वह ईमानदारीपूर्वक पालन करेंगे। बताया कि वह पहले भी इस पद पर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। बताया कि वर्तमान में केंद्र की सरकार सहकारी संघ के प्रति समर्पित है। आम जनता को भी इसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव ने उन्हें शुभकामना दिया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद राय, संजय जयसवाल, सिकन्दरपुर मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, अंजनी यादव, मनोज सिंह, अनिल पाण्डेय, पंचानंद सिंह, डा.आशुतोष गुप्ता, मनोज सिंह, गनेश वर्मा, अरविंद कुमार राय, रत्नेश राय, राजेंद्र सिंह, विमल शर्मा, विक्की सिंह, घनश्याम सिंह, क्षितिज सिंह, सोनू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।