सिकन्दरपुर, बलियाः राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को नवानगर ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंदरपुर पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया।
जिसका निर्णायक मंडल के द्वारा अवलोकन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित क्विज विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सिकंदरपुर कंपोजिट विद्यालय प्रथम, कोथ उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसके छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार इन बच्चों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया है निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।
इस दौरान राजदेव यादव, अरविंद सिंह, आशुतोष यादव, अभिलाष चंद्र मिश्रा, सुशील कुमार, सत्येंद्र नाथ राय, अनिल सिंह, अशोक यादव, गौहर हुसैन, मोहन कांत राय, सोनू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।