सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी रहे गणेश सोनी ने लोकसभा चुनाव में सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा को तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविंद्र कुशवाहा को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और कहा कि निश्चित रूप से वह तथा उनके समर्थक रविंद्र कुशवाहा का समर्थन करते हैं। गणेश सोनी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के सिकंदरपुर के मंडल अध्यक्ष थे। नगर पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। चुनाव में उनको प्रत्याशी न बनाए जाने के कारण उन्होंने निर्द लचुनाव लड़ा था। गणेश सोनी नगर में हर वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किए जाते हैं।