सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सोमवार की सांय भाजपा नेता व प्रधानाचार्य रवि राय के निजी आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, निवर्तमान विधायक सिकंदरपुर संजय यादव भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जानते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का अपील किया।
वहीं भाजपा नेता व प्रधानाचार्य रवि राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से मौजूद कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का अपील किया। इस दौरान भाजपा नेता छठ्ठू राम, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंजय राय, रंजीत राय, शमशेर सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।