विनोद कुमार
सिकंदरपुर, बलिया। मनियर ब्लॉक के शिक्षक संघ द्वारा नगर के शिक्षक स्वर्गीय मास्टर शमीम अहमद के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग किया गया। मनियर ब्लॉक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों के द्वारा जमा किया गया सहयोग की राशि ₹62000 उनके बड़े बेटे रेयाज अहमद को दिया गया। साथ ही तमाम सहायक अध्यापकों ने उनके परिजनों को हर सुख दुख में साथ खड़ा होने का आश्वासन भी दिया।
राशि भेंट करने से पहले सभी ने मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की। इस दौरन अध्यक्ष अजय सिंह, अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंत्री सतीश चंद्र, सुधीर जी, कृष्ण बिहारी शर्मा, नेहाल मास्टर, संजय यादव, इरशाद खान, वसीम शेख, हेदायत हुसैन बबलू, इरशाद मास्टर, इरशाद खान, मास्टर वसीम अहमद,असलम आर्ट आदि मौजूद रहे।