सिकन्दरपुर, बलियाः समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि, दोपहर करीब 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को हल्की राहत मिली। धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नगर के साथ ही पार्कों में चहल-पहल बढ़ गई। घरों की छतों पर भी लोग धूप सेंकते नजर आए। नगर से गांव तक बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही।