सिकंदरपुर (बलिया)। विधानसभा सिकंदरपुर के कैंप कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि विधानसभा सिकंदरपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष खालिक खा चौधरी के निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्ण क्षति हुई है। खालिक खा चौधरी की पूरे विधानसभा में गहरी पकड़ थी।वे पार्टी के एक समर्पित नेता थे। उनके जाने से समाजवादी पार्टी अपने को सुना सा महसूस कर रही है।शोक सभा मेंभीष्म यादव,बबलू सिंह,अनंत मिश्रा, डा मदन राय,खुर्शीद आलम,चंद्रमा यादव,देवनारायण यादव,धनंजय सिंह, नमो नारायण सिंह,गुरुजलाल राजभर, अमरनाथ यादव आदि लोगो ने शोक व्यक्त किया।शिक्षा की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राम जी यादव एवं संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।