विनोद कुमार
सिकन्दरपुर, बलियाः उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित क्षेत्र के इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर में बाल दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष धनंजय मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर एवं प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी एवं उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने संबोधन में कहा कि 14 नवंबर जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है। उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत ही प्यार एवं स्नेह करते थे। बच्चों के प्रति उनके इस प्यार एवं लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।
अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता भी हैं,देश के आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक मे पंडित जवाहरलाल नेहरू का अहम भूमिका रहा।
तदोपरांत बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा, चाणक्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, प्रोफेसर, अध्यापक आदि का बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न जयसवाल एवं अरविंद कुमार शर्मा के द्वारा किया गया तथा समापन में अध्यक्ष धनंजय मिश्र ने एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गुप्ता एवं नीतू मिश्रा को तथा सभी छात्र छात्राओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, योगेश तिवारी,प्रज्वल राय, रनेंद्र नाथ तिवारी, गौरव यादव, मिथिलेश यादव, नितेश चौरसिया,अंजना राय, वंदना चौबे, बिंदा गौतम, पूनम सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।