दुर्गेश कुमार
सिकन्दरपुर, बलियाः समाजवादी पार्टी सिकन्दरपुर की ओर से शुक्रवार को चौराहे पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री व विधायक मु.जियाऊद्दीन रिजवी के निर्देशन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
सपा नेताओं के अलावा अन्य दलों नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। नेताओं व कार्यकर्ताओं व आम लोगों द्वारा नेताजी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनसे जुड़े वृतांत सुनाए और नेताजी के प्रदेश और देश के विकास में भूमिका भी बताई।
कहा कि नेताजी के जाने से एक युग का अन्त हुआ है। सभी कार्यकर्ता मर्माहत हैं। नेताजी गरीब, शोषित, वंचित हर समाज के नेता थे। उनके कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई। उनके अधूरे सपना को पूरा करना और समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करना ही हर कार्यकर्ता का लक्ष्य और संकल्प होना चाहिए।
इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक दिनानाथ चौधरी, सुरेश सिंह, भोला सिंह, श्रीराम चौधरी, सोमेंद्र राय, डा. मदन राय, मुन्ना सिंह, अनन्त मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, भीष्म यादव, नियाज अहमद, दिनेश यादव, मुन्नी लाल यादव, डा. उमेश चंद, कृष्णा यादव, गुरुज लाल राजभर, राजेंद्र चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता नंदू चौहान व संचालन रामजी यादव ने किया।