sikanderpur live

भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकन्दरपुर के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकन्दरपुर (बलिया)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी मैदान में उतरे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों नें सत्ता के शतरंज पर अपनी अपनी बिसात को बिछाना शुरू कर दिया है। जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा बैठकों का दौर भी बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पेंच भी कसे जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बलिया मार्ग स्थित गांधी इंटर कॉलेज के मनोरंजन कक्ष में भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकन्दरपुर के सभी बूथ अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा सिकन्दरपुर मंडल के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरुआत किया। बैठक में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि मोदी व योगी सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को आम जनता के बीच रखते हुए हमें एक एक बूथ मजबूती के साथ जीतना हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव कोई व्यक्ति विशेष व नेता नहीं बल्कि आम जनता खुद देश विरोधी व प्रदेश विरोधी ताकतों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कहां कि पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की लहर चल रही है। बूथ अध्यक्षों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने एक एक बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया। इस दौरान निवर्तमान विधायक को भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों को फूल माला व भारतीय जनता पार्टी की पट्टिका पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा माहौल भगवामय बना रहा। बैठक में मुख्य रूप से अरविंद राय, सीपी सिंह, बैजनाथ पाण्डेय, रविंद्र वर्मा, संजय जायसवाल, अशोक सिंह, दयानंद गिरी, राजेंद्र गुप्ता, गिरिजेश गुप्ता, उमा शंकर राजभर, राजेंद्र सिंह, लालबचन शर्मा, जितेंद्र सोनी, राजू गुप्ता, बृजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, सुधीर गुप्ता, दुर्गादास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गणेश सोनी तथा संचालन विनोद शंकर गुप्ता ने किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post