सिकन्दरपुर (विनोद कुमार)। छठ पर्व सूर्य की आस्था का महापर्व हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो गई है। स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न छठ घाटों पर काफी गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं सिकन्दरपुर नगर पंचायत द्वारा कुछ घाटों पर साफ सफाई की शुरुआत कर दी गई है। कम समय रहने के कारण सफाई कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। हालांकि छठ घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। घाटों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था इसको हटाने को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।