सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के खटँगी बाजार में भाजपा द्वारा संचालित युवा-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी ने बताया कि कड़ी मेहनत का इरादा एवं दूर दृष्टि अपना कर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए युवा आगे बढ़े।
लक्ष्य में निर्धारण में राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा सर्वोपरि होना चाहिए । आत्म निर्भर एवं स्वावलम्बन हेतु हुनरमन्द शिक्षा पर बल देते हुए पूर्व मंत्री ने युवाओं को श्रमशील एवं व्यवहार कुशल होने का मन्त्र दिया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश हित में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से चर्चा किया। तथा योगी को गुण्डा एवं माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने पर आभार प्रकट किया।
स्थानीय प्रशासनिय अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने बताया कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए कदाचार एवं भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे लोगों की सूची बनाने तथा शासन को अवगत करा केर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सुरेश सिंह, रणजीत राम, विमल राय, बबलू सिंह, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, महेन्द्र, भोला सिंह, मा. रामअवध,इबरार अहमद, सुनील सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता स्वामीनाथ सिंह तथा संचालन दीनबन्धु राजभर ने किया।