sikanderpur live

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय एवं युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive


सिकन्दरपुर (विनोद कुमार)। परिक्रमा से नहीं पराक्रम एवं परिश्रम से युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। समाज में जो विकृतियां उत्पन्न हो गई हैं, उसको समाप्त करने के लिए जो प्रतिभाशाली युवा है। उनको आगे आना होगा और आगे बढ़ कर युवाओं को यह जिम्मेदारी संभालनी होगी। तभी समाज में पनप रही कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उक्त बातें रविवार के दिन अमरनाथ आदर्श इंटर कॉलेज खेजूरी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ विजय एवं युवा संवाद कार्यक्रम के तहत  युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजधारी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनको जन जन तक पहुंचाने की अपील की और पार्टी में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान करते हुए लोगों के बीच जाकर जागरूकता पैदा करने की अपील की।  कार्यक्रम को विमल कुमार राय, दीनबंधु राजभर, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, भोला सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह एवं संचालन गोपाल सिंह ने किया। सभी के प्रति आभार पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह ने व्यक्त किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post