sikanderpur live

महंगाई से कराह रही है प्रदेश की जनता: रिजवी

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive



गोपाल प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट

सिकंदरपुर (बलिया)। प्रदेश की जनता महंगाई से कराह रही है। जबकि बाबा मुख्यमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। महंगाई चरम पर है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने विधानसभा क्षेत्र के सोनाडीह में आयोजित जन चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि महंगाई  की मार से जनता बेहाल है। जबकि केंद्र और प्रदेश के सत्ता में बैठे लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस, की कीमत आम लोगों के पहुंच से बहुत दूर हो चुकी है। खाद्य तेलों की कीमत आसमान छू रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है कोरोला कार विद्यालय बंद थे। 


फिर भी मिड डे मील के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला किया गया। जो लोग राम मंदिर के नाम पर घोटाला किये हो। उनसे प्रदेश की जनता का भला नहीं हो सकता। जो राम के नहीं हो सकते। ओ आम जनता का क्या होगा। प्रदेश की जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 2022 के चुनाव में अखिलेश नाम की आंधी चलेगी। जिसमें भाजपा पूरी तरह से उड़ जाएगी। जन चौपाल को राम जी यादव, वीर बहादुर वर्मा, शिव जी त्यागी, देव नारायण यादव, कृपाशंकर,राजेश यादव, संजय यादव, हृदय, राजीव आदि लोगों ने संबोधित किया। जन चौपाल की अध्यक्षता दिनेश चौबे व संचालन मुन्ना सिंह ने किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post