विनोद कुमार की रिपोर्ट
सिकंदरपुर (बलिया)। आज दिनांक 16 सितंबर को स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन आज दोपहर में किया जाएगा। जिस के मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) होंगे। साथ ही साथ रविंद्र कुशवाहा (सांसद सलेमपुर) व संजय यादव (विधायक सिकंदरपुर) एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने दिया।